
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 20 क्षय रोगियों को वितरित किया गया पोषण आहार
पौष्टिक भोजन, नियमित दवा और जन-जागरूकता से ही जीती जा सकती है टीबी की जंग : विभु बंसल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़, 20 जुलाई 2026। भारत सरकार द्वारा संचालित टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल के निर्देशों के क्रम में पिलखुवा नगर पालिका परिषद सभागार में टीबी रोगियों के लिए पोषाहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद पिलखुवा अध्यक्ष विभु बंसल ने 20 क्षय (टी0बी0) रोगियों को पोषाहार किट वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभु बंसल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा टी0बी0 उन्मूलन के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। टीबी के उपचार में नियमित दवा के साथ-साथ पौष्टिक एवं प्रोटीन युक्त आहार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि यदि रोगी समय पर जांच कराए, चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दवा का सेवन करे तथा संतुलित आहार ले, तो टीबी का पूर्ण उपचार संभव है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से निक्षय मित्र बनकर टी0बी 0 रोगियों को पोषण एवं सामाजिक सहयोग प्रदान करने की अपील भी की।
कार्यक्रम में जनपद स्तरीय जिला पी.पी.एम. कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी ने उपस्थित लोगों को टी0बी 0 रोग के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह से अधिक समय तक लगातार खांसी रहना, वजन कम होना, लगातार बुखार आना, रात में अधिक पसीना आना तथा भूख कम लगना टीबी के प्रमुख लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर व्यक्ति को तत्काल नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करानी चाहिए।
उन्होंने बताया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी अवश्य है, लेकिन यह पूर्णतः उपचार योग्य है। सरकार द्वारा सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निशुल्क जांच एवम् उपचार की सुविधा उपलब्ध है इस अवसर पर जिला शाह रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह ने जंग समूह को बताया कि भारत सरकार निशुल्क जांच उपचार के साथ-साथ एक हजार रुपए प्रति माह मरीज को डीबीटी के माध्यम से मरीज के अकाउंट में भी देती है। इस अवसर पर सभासद पति सचिन पुंडीर एवं स्वास्थ्य विभाग से विजय कुमार आदि उपस्थित रहे
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586























