
भाजपा के हाथ से सत्ता की डोर खिसकी: सपा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने सोमवार को हापुड़ में आयोजित सपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश में कानून व्यवस्था, राम मंदिर व जौहार विश्वविद्यालय को लेकर भाजपा को घेरा और आरोप लगाया कि भाजपा की नसों में बदले की भावना का खून बह रहा है और उत्पीड़न पर उतरी है। सम्मेलन की अध्यक्षता सपा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट आनंद गुर्जर ने की।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवलाल पाल ने पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि आज सूबे में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है चारों तरफ भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी का बोलबाला है। भाजपा बुलडोजर दिखाकर भय व आतंक की राजनीति कर रही है। अयोध्या के राम मंदिर से चढ़ावा चोरी में बड़े लोगों को बचाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा 2027 के चुनाव में सत्ता की डोर भाजपा के हाथ से निकल चुकी है और सपा पीडीए के सहारे स्पष्ट बहुमत लेकर सरकार बनाएगी तथा सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे।
उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वह संगठन को बूथ स्तर तक कार्य करें और अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में सपा की जीत के लिए अभी से चुनाव मोर्चे पर डट जाए।
सम्मेलन में सपा के वरिष्ठ नेता चौधरी शीशपाल सिंह, भूषण त्यागी, असलम चौधरी, तेजपाल प्रमुख, किशन सिंह तोमर, एडवोकेट ललित सिंह व पुरुषोत्तम वर्मा सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























