
👁 16 views Views
गांव खेड़ा के मकान से चोरी का खुलासा
हापुड सीमन (ehapurnews.com):थाना पिलखुवा पुलिस ने ग्राम खेड़ा में स्थित एक मकान में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से चोरी किये गये 1,750/- रुपये नकदी, एक जोड़ी पायल सफेद धातु, एक घड़ी व अवैध चाकू बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी हापुड के मौहल्ला शिवदयाल पुरा का सुहैल है।गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरुद्ध चोरी व आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






















