
सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति की मौत, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के औद्योगिक फेज़-एक स्थित एमजी रोड पर गैस सिलेंडर से लदे वाहन की चपेट में आने से हुई एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि मामला 30 जून का है। रायबरेली की रहनी वाली शीला ने बताया कि उसके पति हरकेश पुत्र राम सुमिरन बाजार से सब्जी खरीद कर पैदल कर लौट रहे थे। इसी दौरान रोड नंबर-21 के पास एक गैस सिलेंडर से लदा वाहन बैक हो रहा था जिसकी चपेट में आने से हरिकेश गंभीर से घायल हो गए जिन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























