
EHAPUR NEWS की खबर का असर: एक ओर झुक रहे बिजली के खंभे को ठीक करने की प्रक्रिया शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): EHAPUR NEWS की खबर का एक बार फिर असर हुआ है। हापुड़ के न्यू कासिमपुरा में बिजली का खंबा लगातार झुकता जा रहा था जिससे हादसे का खतरा मंडरा रहा था। मामले की खबर को EHAPUR NEWS ने प्रमुखता से प्रकाशित किया जिसके बाद शनिवार को बिजली विभाग के अधिकारी नया खंबा लेकर पहुंचे और खंबे को बदलने की प्रक्रिया शुरू की जिसके बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। हालांकि इस दौरान इलाके की विद्युत आपूर्ति कुछ समय के लिए प्रभावित हो गई।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि न्यू कासिमपुरा में बिजली का खंभा एक ओर झुकता जा रहा था जो कभी भी हादसे का कारण बन सकता था। तार भी नीचे आ चुके थे। लोगों की समस्या को देखते हुए EHAPUR NEWS ने खबर को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने खंभा दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू की।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























