
धौलाना: तहसील गेट नंबर-2 से साधु की चोरी हुए मोपेड मिली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के सोलाना स्थित नाथ संप्रदाय के मंदिर से जुड़े साधु सुखबीर नाथ की टीवीएस एक्सएल सुपर मोपेड तहसील के गेट नंबर-दो के सामने से चोरी हो गई थी जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
आपको बता दें कि सोलाना स्थित नाथ संप्रदाय के मंदिर से जुड़े साधु सुखबीर नाथ शुक्रवार की शाम अपने एक शिष्य से मिलने के लिए धौलाना तहसील आए थे। उन्होंने तहसील के गेट नंबर-2 के सामने अपनी टीवीएस एक्सएल सुपर मोपेड को खड़ा किया था और अंदर चले गए। करीब 1 घंटे के बाद जब वह तहसील गेट नंबर-2 पर पहुंचे तो उनकी मोपेड गायब थी। काफी तलाश करने के बाद जब उन्हें मोपेड नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने बाइक को बरामद कर लिया है।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG























