
सतीश की मौत के मामले में एसपी ऑफिस पहुंचे ग्रामीण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमदपुर में दो दिन पूर्व हुई सतीश की मौत के मामले में गुरुवार को किसान एकत्र होकर ट्रैक्टर में सवार होकर एसपी ऑफिस पहुंचे जहां उन्होंने अधिकारी से मामले में सख्त और पारदर्शिता के साथ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों ने इस दौरान उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
जानकारी के अनुसार दो दिन पहले ट्रैक्टर की चपेट में आने से किसान सतीश की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्राली के चालक पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना में उचित कार्रवाई व निष्पक्ष जांच के लिए ग्रामीण एकत्र होकर एसपी ऑफिस पहुंचे और अधिकारियों से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़


















