
घर में घुसकर अभद्रता व जान से मारने की दी धमकी, चार नामजद समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा की गांधी रोड निवासी संदीप कुमार की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि सोमवार सुबह वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद थे, तभी पुनीत मित्तल, वंश मित्तल, इंदु मित्तल और अन्य लोग जबरन उनके घर में घुस आए और गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपितों ने घर में प्रवेश करते ही संदीप कुमार, उनकी पत्नी, बेटे और बुजुर्ग मां के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि मंदिर की दुकानों और प्रबंधन को लेकर भी विवाद किया गया तथा उन्हें प्रबंधक पद से हटाने की धमकी दी गई।
पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























