
बाबूगढ़: चौकीदार को बंधक बनाकर नकदी व तार ले गए बदमाश
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव चक्रसेनपुर उर्फ बाबूगढ़ के पास निर्माणाधीन साइट पर चौकीदार को बंधक बनाकर हथियार के बल पर नकदी लूटने का मामला सामने आया है जिसके बाद बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर नकदी, बाहर रखे जनरेटर के अल्टरनेटर से तांबे का तार, समरसेबल का 30 मीटर का केबिल भी चोरी कर लिया और फरार हो गए। इसी के साथ खोखे में रखे 60 मीटर केबिल को भी चोरों ने चुरा लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान, बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार कालूराम पुत्र सूरजमल निवासी बाबूगढ़ निर्माणाधीन साइट पर चौकीदार है जिन्होंने बताया कि 16 जुलाई की देर रात्रि करीब एक से 2:00 बजे के बीच तीन से चार लोग निर्माणाधीन साइट पर आए और ₹5,000 लूट लिए। उसके बाद चौकीदार के केबिन में रखे तख्त व गमछे से बांधकर केबिन की कुंडी लगा दी और बाहर रखे जनरेटर के अल्टीनेटर को खोलकर तांबे का तार, समरसेबल की 30 मीटर की केवल, 60 मीटर खोखे में रखे केबिल को चुरा लिया और फरार हो गए। सुबह चौकीदार के पुत्र छत्रपाल जब पंप पर पहुंचा तो उसे बदमाशों की इस हरकत का पता चला जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























