
👁 22 views Views
समय से पहले शराब की बिक्री व ओवररेटिंग पर जुर्माने की कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में स्थित कंपोजिट शराब की दुकान पर निर्धारित समय से पहले शराब की बिक्री और ओवररेटिंग से जुड़ी वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने संज्ञान लेकर दुकान का चालान किया है। आबकारी निरीक्षक ने सिखेड़ा शराब के ठेके का निरीक्षण किया और जुर्माने की कार्रवाई की। आबकारी निरीक्षक प्रियंका गुप्ता के अनुसार सिखेड़ा गांव की शराब की दुकान की वीडियो प्रसारित हुई थी। टीम के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच की तो अनियमितता मिली। ऐसे में नियम अनुसार चालान की कार्यवाही की गई।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























