
👁 17 views Views
दौताई में आवारा कुत्ते ने आधा दर्जन पर किया हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव दोताई में आवारा कुत्ते ने लोगों को बेहद परेशान कर दिया है। गांव दोताई में आवारा कुत्ते ने छह लोगों पर हमला कर दिया। सभी का उपचार चल रहा है। वहीं ग्रामीणों ने विभाग से आवारा कुत्ते को पकड़वाने की मांग की है।
दौताई के लोगों ने बताया कि आवारा कुत्ता अभी तक आधा दर्जन लोगों पर हमला कर चुका है। यह कभी भी घर में घुस आता है या सड़क पर चलने वाले लोगों पर हमला कर देता है। सरवर अली, युवराज सिंह, इंतजार अली समेत छह पर पर आवारा कुत्ते ने हमला किया है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























