
👁 53 views Views
विधायक ने किया एक करोड रूपये की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड क्षेत्र के गांव हसनपुर के ग्रामीणो के लिए मंगलवार का दिन खुशियां लेकर आया,जब विधायक विजयपाल आढती एक करोड रुपए की लागत से बनने वाली सड़क के शिलान्यास के लिए गांव पहुंचे।
हापुड़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हसनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सड़क निर्माण हेतु एक करोड रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है।हापुड के विधायक विजयपाल आढती ने मंगलवार को सड़क का शिलान्यास नारियल तोड़कर व फीता काटकर किया।विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण से यातायात सुगम होगा।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52

























