
जिला कृषि अधिकारी व किसान नेता के बीच कहासुनी की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत और जिला कृषि अधिकारी के बीच कहासुनी हो गई जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेता ज्ञानेश्वर त्यागी ने कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश को 25 तारीख को धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। काफी देर तक गहमा-गहमी का माहौल बना रहा।
सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें जिला कृषि अधिकारी द्वारा प्रकाश और भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी ज्ञानेश्वर त्यागी के बीच कहासुनी होती दिख रही है। किसानों का कहना है कि उनकी समस्या का 25 तारीख तक समाधान किया जाए अन्य धरना प्रदर्शन करेंगे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























