
बाबूगढ़: सड़क हादसे के दौरान एक की मौत
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अपड फ्लाईओवर पर नए हाईवे पर बुधवार की तड़के एक जीप को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान भगवान दास निवासी ग्राम लिलोज स्थित बालाजी मंदिर जनपद दौसा राजस्थान के पुजारी के रूप में की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि एक गाड़ी जैसे ही फ्लाईओवर पर पहुंची तो उसका टायर पंचर हो गया। फ्लाईओवर पर गाड़ी में स्टेपनी बदलने के दौरान अज्ञात वाहन ने गाड़ी में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान भगवान दास की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतक की पहचान कर परिजनों को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को कब्जे में लिया।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788
























