
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने नाबालिक छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई करते हुए हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी इंटर कॉलेज के अर्थशास्त्र के अध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने छात्रा की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए अध्यापक डॉक्टर विजय कुमार मित्तल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित छात्रा का कहना है कि वह दिल्ली रोड पर स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं में पढ़ती है जिसके अर्थशास्त्र के अध्यापक डॉक्टर विजय कुमार मित्तल लगातार उस पर घर पर बुलाने का दबाव बना रहा है। वह बार-बार उसे परेशान कर रहा है और अश्लील बातें करता है। आरोपी ने इतना तक कह दिया कि यदि किसी से शिकायत की तो उसका करियर खराब कर देगा। दर्ज एफआईआर के अनुसार और भी कई छात्राएं आरोपी शिक्षक से परेशान हैं। ऐसे में आरोपी शिक्षक के खिलाफ कोई कड़ा कदम नहीं उठाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























