
संजय कश्यप
हापुड़, सीमन, संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को गर्दन काटने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था और उसे हत्या की धमकी दे रहा था। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
अफसर सैफी पुत्र नूर मोहम्मद निवासी शिवदयालपुरा गली नंबर-2 हापुड़ ने हापुड़ कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2022 में उसने एक मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से आरोपी इरफान लगातार उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था। चार जुलाई को इरफान अपने कुछ साथियों के साथ अफसर की दुकान पर पहुंचा और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। ऐसा न करने पर उसने गर्दन काटने और बच्चों को अनाथ करने की धमकी दी। मौके की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























