
कांवड़ मार्ग पर तेंदुए की आहट देखते हुए वन विभाग का दस्ता तैनात
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कांवड़ मार्ग पर तेंदुए की आहट से दहशत का माहौल है। ऐसे में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए वन विभाग के विशेष दस्तों को कांवड़ मार्गों पर उतार दिया गया है। संवेदनशील क्षेत्र में 24 घंटे निगरानी, लगातार गश्त और तुरंत रेस्क्यू टीमों की तैनाती के साथ किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। जनपद हापुड़ के सिंभावली, गढ़मुक्तेश्वर, बहादुरगढ़ क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
सिंभावली के कई क्षेत्रों में तेंदुआ दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु कांवड़ लाते हैं जो दिन-रात भक्ति के गलियारे से होकर गुजरते हैं। ऐसे में तेंदुए की आहट को देखते हुए विभाग ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। जगह-जगह प्रशासन की टीमें भी तैनात की गई है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























