
हापुड़: स्टोर रूम का ताला तोड़कर जनरेटर, कटाई मशीन व सरिया चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मोदीनगर रोड पर स्थित प्रीत विहार श्याम नगर मार्ग के समीप छोईया के नाले पर पुल का निर्माण चल रहा है जहां पर बने एक स्टोर रूम का ताला तोड़कर चोरों ने जनरेटर, तार, सरिया, कटाई करने वाली मशीन आदि सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
अनन्या ट्रेडिंग कंपनी के संचालक विशाल गौड़ निवासी प्रीत विहार हापुड़ ने हापुड़ कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा पुल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य उनके फर्म द्वारा किया जा रहा है। 4 जुलाई को उन्हें पता चला कि स्टोर रूम का ताला तोड़कर चोरों ने जनरेटर, कटाई की मशीन, सरिया आदि माल चुरा लिया और फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























