
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की गई एक मोटरसाइकिल, अवैध चाकू बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम कनक शौक उर्फ आर्या पुत्र भूपेंद्र शर्मा निवासी मालीवाडा कस्बा व थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ है। पुलिस ने कनक के साथ एक बालअपचारी को भी पकड़ा है। आरोपियों के कब्ज से पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल, दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को जीएस रोड जटपुरा कट के पास से दबोचा है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























