
फ्लाईओवर के नीचे मिले शव की हुई पहचान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कोतवाली क्षेत्र स्थित मेरठ रोड फ्लाईओवर के नीचे गुरुवार की दोपहर मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान पुलिस ने शुक्रवार को उसके आधार कार्ड के अनुसार हर्ष विहार आवास विकास कॉलोनी के रामपाल (40 वर्षीय) के रूप में की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपाल विभिन्न डेरियों पर मजदूरी का कार्य करता था और वह अकेला रहता था तथा शराब पीने का आदी था और लंबे समय से बीमार भी बताया गया है। पुलिस फिलहाल मृतक के परिवार के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। थाना प्रभारी मनीष चौहान ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























