
व्यापारी व उद्यमी भवनों पर अग्निशमन व निकासी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करें
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में सोमवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी जनपद हापुड़ ने लखनऊ अग्निकांड को दृष्टिगत रखते हुए जनपद हापुड़ के व्यापारी बंधुओं व उद्यमियों के साथ एक गोष्ठी आयोजित की जिसमें उनके व्यापारिक प्रतिष्ठानों,स्कूलों,कोचिंग सेंटर,शॉपिंग काम्प्लेक्स आदि की अग्निसुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी गई तथा व्यापरियों के अग्निशमन से संबंधित उठाई गई शंकाओं का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करते हुए तथा उन्हें अवगत कराया गया कि वे अपने भवनों में अग्निशमन व्यवस्थाओं के समस्त उपायों को स्थापित करें और उन्हें कार्यशील रखे तथा पर्याप्त निकास मार्ग रखने हेतु भी निर्देशित किया गया एवं निकास मार्गों को प्रत्येक दशा में अवरोध मुक्त रखने हेतु भी निर्देशित किया गया I साथ ही बताया गया की समय-समय पर मॉकड्रिल आदि आयोजित करते रहे ताकि अग्निदुर्घटना के दौरान कैसे स्वयं और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाले सके।इसका अभ्यास हो सके और सभी लोग आसानी से बाहर आ सके I नजदीकी अग्निशमन केंद के संपर्क नंबर का भी प्रचार प्रसार किया गया और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना देने हेतु अवगत कराया गया I साथ ही व्यापारी बंधुओ से अनुरोध किया गया यदि उनको अग्निशमन सुरक्षा से संबंधित किसी प्रकार की भी जानकारी अथवा सहयोग की आवश्यकता पड़ती है तो वे अपने नजदीकी अग्निशमन केंद्रों व कार्यालयों के माध्यम से जानकारी व सहायता प्राप्त कर सकते है।बैठक में व्यापारी नेता ललित अग्रवाल, बिजेंद्र पंसारी,संजय अग्रवाल नेता,राजीव दतियानाव प्रभात अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464
























