
वेद अरोरा टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): टैक्स बार एसोसिएशन की वर्ष 2026-27 की चुनाव प्रक्रिया एल्डर कमेटी के निर्देशन में उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के मॉडल बायलॉज़ के अनुसार चुनाव अधिकारी एडवोकेट संजय कौशिक तथा सह-चुनाव अधिकारी एडवोकेट सोनू लाल (पाल) ने संपन्न कराई।उन्होने
चुनाव परिणाम घोषित करते हुए एडवोकेट वेद प्रकाश अरोड़ा को अध्यक्ष, एडवोकेट राजेंद्र मित्तल को उपाध्यक्ष तथा एडवोकेट अमित मित्तल को सचिव पद पर निर्वाचित घोषित किया। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी के अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों की घोषणा की गयी।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निवर्तमान अध्यक्ष एडवोकेट जे. के. पाल एवं निवर्तमान सचिव एडवोकेट सीमा मित्तल ने शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की। साथ ही सभी सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी बार एसोसिएशन के हितों की रक्षा करते हुए अधिवक्ताओं के कल्याण एवं संगठन की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेगी। इस अवसर पर एड प्रशांत मित्तल, एड अंकित कुमार, एड दीपांशु भारद्वाज एवं एड विशु गुप्ता सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867
























