
नशा मुक्ति अभियान एवं विश्व ड्रग्स दिवस कार्यक्रम
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस (विश्व ड्रग्स दिवस) के अवसर पर नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत कुचेसर चौपला पिंक पुलिस चौकी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक आयशा सिंह द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को नशीले पदार्थों के दुरुपयोग तथा अवैध तस्करी के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूकता संदेश पढ़कर सुनाया गया।
उन्होंने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार, समाज एवं राष्ट्र की प्रगति में भी बाधक बनता है। अतः हम सभी का कर्तव्य है कि स्वयं नशे से दूर रहें तथा समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को नशे का सेवन न करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने हेतु शपथ दिलाई गई।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739
























