
गाज़ियाबाद: हापुड़ निवासी दो सगी बहनों की मौत, एक साथ उठी अर्थियां
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की रहने वाली दो सगी बहनों की गाजियाबाद के डासना में फ्लाईओवर के पास हुए सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवार में मातम पसरा है। जैसे ही दोनों की अर्थियां उठी तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की आंखों के आंसू रुकने का नाम नहीं रहे। सिर्फ परिवार ही नहीं बल्कि गांव में भी मातम छाया है।
जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी सिनोद राज पेशे से मिस्त्री है जिनकी दोनों बेटियां आंशिक और परी अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर दिल्ली निवासी बुआ के घर जा रही थी। जैसे ही वह गाजियाबाद के डासना फ्लाईओवर के पास पहुंची तभी भाई प्यास लगने के कारण बाइक को रोककर पानी पीने के लिए चला गया। दोनों बहने बाइक पर ही बैठी थी। तभी पीछे से आए ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान 15 साल की परी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसकी बड़ी बहन 17 वर्षीय आंशिक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों बहनों की मौत की जानकारी सुनकर परिवार में सन्नाटा पसर गया।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867























