
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में ज्ञापन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):भारतीय किसान यूनियन धन सिंह कोतवाल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध मे प्रधान मंत्री के नाम एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार को सौंपा।भारतीय किसान यूनियन धन सिंह कोतवाल ने ज्ञापन में ट्रेड डील को रद्द करने की मांग की है।
संगठन के जिलाध्यक्ष अवनीश कसाना के नेतृत्व में अनुज हुए,पवन कसाना,अजय नैन,अंकुश भडाना व अरविंद नागर आदि हाथों में तख्तियां व ज्ञापन लेकर मंगलवार को हापुड कलेक्ट्रेट पर पहुंचे।तख्तियों पर भारत अमेरिका ट्रेड डील रद्द करो के नारे लिखे थे।उन्होने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन एडीएम को दिया।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























