
हर घर जल पहुंचाने के लक्ष्य को पूरा करें:डीएम
हापुड,सूवि(ehapurnews.com):हापुड कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन एवं अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत जल निगम द्वारा संचालित पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए कि शत-प्रतिशत घरों तक नल से जल पहुंचाने का कार्य मिशन मोड में पूर्ण करें। कोई भी ग्राम व मजरा पेयजल योजना से वंचित न रहे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक, पाइपलाइन, पंप हाउस एवं सोलर प्लांट का कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। कार्य की गुणवत्ता का थर्ड पार्टी निरीक्षण अनिवार्य है। घटिया सामग्री मिलने पर ठेकेदार व जे०ई०/ए ०ई० के विरुद्ध कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन योजनाओं में कार्य पूर्ण हो चुका है, उन्हें ग्राम पंचायत को तत्काल हैंडओवर कर संचालन शुरू कराया जाए। जलापूर्ति नियमित हो और पानी की जांच एफटीके (FTK) किट से हर माह की जाए। ऑपरेटर की तैनाती एवं प्रशिक्षण सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट न हो। हैंडपंप रिबोर, टैंकर व्यवस्था एवं खराब नलकूपों को तत्काल ठीक कराएं। “शुद्ध पेयजल हर नागरिक का अधिकार है। जल निगम के अधिकारी फील्ड में उतरकर योजनाओं की जमीनी हकीकत परखें। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























