
नीट के परीक्षा केन्द्र का पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के चार केन्द्र पर 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा केंद्र का शनिवार को पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने खुफिया तंत्र के साथ दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था को देखा।उन्होने कहा कि 21 जून-2026 को आयोजित होने वाली NEET परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु शासनादेश के अनुपालन मे परीक्षा केन्द्रों की गहनता से चैकिंग व सैनिटाइजेशन कराया गया है।उन्होने बताया कि परीक्षा केंद्र के शौचालय आदि की भी चैकिंग की गई है,साथ ही खुफिया तंत्र पूरी तरह सक्रिय है तथा सोशल मीडिया पर नजर है।सर्व-सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।
हापुड में 21 जून ,रविवार को एस एस वी इंटर कालेज, श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज, दीवान इंटर कॉलेज तथा एकेपी इंटर कॉलेज पर नीट परीक्षा होगी।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























