
जवाहर गंज स्थित प्राचीन शिव मंदिर का 30वां वार्षिकोत्सव मनाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के जवाहर गंज में स्थित प्राचीन शिव मंदिर का तीसवा वार्षिकोत्सव शनिवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों के साथ-साथ आसपास के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी आस्था का परिचय दिया। इस दौरान नवनिर्मित भव्य मंदिर गेट का फीता काटकर उद्घाटन भी हुआ। उद्घाटन समारोह के अवसर पर इलाका उद्घोष से गूंज उठा। मंत्रोच्चारण के साथ उद्घाटन हुआ।
उद्घाटन के पश्चात भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गई और लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वार्षिकोत्सव के अवसर पर दिल्ली व मेरठ से आए भजन गायकों ने अपनी वाणी से पूरे माहौल को भक्ति के रंग में रंग दिया। विशाल भंडारे में लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























