
पिलखुवा: जीएस फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के जीएस फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। फिलहाल मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है जिसकी उम्र करीब 35 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
मामला शुक्रवार की रात का बताया जा रहा है जब एक व्यक्ति का शव जीएस फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है जिसकी शिनाख्त का प्रयास लगातार जारी है।
First time in Hapur || Mivan construction 🚧 || Rcc homes: 9557303854























