
👁 12 views Views
सिंभावली: अचेत अवस्था में मिले कई गोवंश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव माधापुर में बुधवार को कई निराश्रित पशु अचेत अवस्था में मिले जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों द्वारा गोवंश को इंजेक्शन लगाए गए हैं जिससे वह बेहोशी की हालत में मिले। फिलहाल गौवंश लड़खड़ा कर यहां-वहां गिर रहे थे। ग्रामीण नरेंद्र त्यागी ने बताया कि अन्य ग्रामीणों को सूचना दी है। इसके बाद सभी ने नाराजगी ज़ाहिर की है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739























