
हापुड़-मेरठ रोड के ओवर ब्रिज पर मरम्मत के चलते रुट डायवर्जन, यात्री परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़-मेरठ रोड पर स्थित ओवर ब्रिज पर मरम्मत कार्य के चलते हुए बसों व भारी वाहनों का रुट डायवर्जन किया गया जिस वजह से मेरठ से हापुड़ आने वाले बस यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ओवर ब्रिज पर मरम्मत का कार्य 20 जून तक जारी रहेगा।
मेरठ से हापुड़ जाने वाली बसों के मार्ग में परिवर्तन के कारण यात्री परेशान हैं। जो यात्री हापुड़ शहर में जाना चाहते हैं वह अब असौड़ा गांव तक ही पहुंच रहे हैं।
यहां से सभी यात्रियों को थ्री-व्हीलर, ई-रिक्शा के माध्यम से हापुड़ शहर पहुंचना पड़ रहा है। यात्रियों की सुविधा को लेकर सोहराबगेट डिपो के अधिकारियों ने मार्ग का निरीक्षण किया।
मेरठ से हापुड़- बुलंदशहर के लिए सोहराब गेट डिपो से रोडवेज बसें चलती हैं। अलीगढ़, आगरा जाने वाली सभी बसें बाईपास से गुजर जाती हैं। हापुड़ तक चलने वाली परिवहन निगम और अनुबंधित बसों का मार्ग हापुड़-दिल्ली रेलवे ओवरब्रिज से होकर जाता है। बताया जा रहा है कि हापुड़ में रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर बनाए गए ओवरब्रिज के मेंटेनेंस का कार्य चल रहा है।
जिसके कारण मेरठ से हापुड़ जाने वाली बसों को असौड़ा से किठौर सड़क और बाईपास से भेजा जा रहा है। जिसके कारण हापुड़ शहर जाने वाले यात्री असौड़ा से ई-रिक्शा के माध्यम से शहर पहुंच रहे हैं। सोहराब गेट डिपो के एआरएम राजीव का कहना है कि हापुड़ में ओवरब्रिज पर काम चल रहा है।
इस वजह से मेरठ से हापुड़ जाने वाली बसों को असौड़ा से किठौर मार्ग होते हुए बाईपास से ततारपुर और फिर शहर में भेजा जा रहा है।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838























