
मोहर्रम और कांवड़ यात्रा को लेकर बाबूगढ़ पुलिस अलर्ट, बैठक आयोजित
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में आगामी मोहर्रम और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में ताजिया जुलूसों एवं कांवड़ यात्रा मार्गों की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी कैमरों की मदद से प्रमुख स्थानों पर नजर रखी जाएगी। साथ ही, भीड़भाड़ और जाम की स्थिति से बचने के लिए रूट डायवर्जन योजना भी लागू की जाएगी।
पुलिस ने अधिकारियों ने कहा कि अफवाह फैलाने या शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारे, सौहार्द और सहयोग की भावना बनाए रखने की अपील की है, ताकि दोनों पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























