
बाइक व कार की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र की स्याना रोड पर स्थित गांव सिकंदरपुर के पास शनिवार को गाड़ी और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया।
बहादुरगढ़ क्षेत्र निवासी शाकिर, रिहान और कैफ शनिवार को बाइक से गढ़ की तरफ जा रहे थे। उनकी बाइक जैसे ही सियाना रोड पर गांव सिकंदरपुर के पास पहुंची तभी गढ़ की तरफ से तेज गति से आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन युवक सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलने पर पुलिस ने तीनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस की जांच जारी है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























