
पाशु पर जानलेवा हमला करने के मामले में अज्ञात पांच आरोपी पुलिस शिकंजे से दूर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में पुरानी रंजिश को लेकर हुए दीपांशु उर्फ पाशु पर हमले के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी पर फैजान और अरमान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया है लेकिन पांच अज्ञात आरोपी अभी भी अज्ञात ही है जिनकी पुलिस अभी तक गिरफ्तार ही नहीं कर सकी है। पांचवा आरोपी पुलिस के शिकंजे से दूर हैं। वहीं पाशु की हालत में सुधार है जो सोमवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होगा।
5 जून को हुई इस घटना से क्षेत्रवासियों में दहशत की स्थिति बनी हुई है। फैजान, अरमान और उसके साथियों ने पाशु पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसके बाद घायल का उपचार मेरठ में चल रहा था जिसकी हालत में पहले से काफी सुधार है। पुलिस ने भले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन पांच अज्ञात आरोपी अभी भी पुलिस के शिकंजे से दूर हैं।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























