
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम विपिन पुत्र सुदेश निवासी ग्राम मतनौरा बाबूगढ़, रोहित पुत्र बलवीर निवासी औरंगाबाद थाना सिंभावली और शिव पुत्र प्रमोद निवासी डगरपुर थाना खेकड़ा जनपद बागपत है। पुलिस मामले में फरार अन्य आठ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने आरोपियों को निजामसर मुरादपुर रोड से दबोचा है।आपको बता दें कि शुक्रवार की देर रात करीब 1:00 बजे लेपर्ड पर सवार पुलिसकर्मी दौलत राम और अभिषेक त्यागी गश्त कर रहे थे। तभी उन्होंने गांव मुरादपुर निजामसर के पास एक बाइक पर सवार तीन युवकों को चेकिंग के लिए रोका जिनके पास से शराब की बोतल बरामद हुई। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो एक वाहन में भरकर 8 लोग मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर पुलिसकर्मियों को जमकर पीटा और दौलत राम के सिर पर शराब की बोतल फोड़ मारी और आरोपी मौके से फरार हो गए।हापुड़ के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया और घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि शेष की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586
























