
👁 79 views Views
सड़क पर कूड़ा फेंकने के मामले में दो प्रतिष्ठानों के संचालकों पर लगा जुर्माना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। सड़क पर कूड़ा डालने के दो मामले में पालिका के अधिकारियों ने कार्रवाई की है। ईओ संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि बारिश को देखते हुए शाम के समय शहर के नालों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान रेलवे रोड और फ्रीगंज रोड पर दो स्थानों पर प्रतिष्ठानों के आगे कूड़े के ढेर मिले हैं। संचालकों के प्रतिष्ठानों से यह कूड़ा फेंका गया था जो बाद में नाले में जाकर जलनिकासी में बाधा बनता है। दोनों पर 1500-1500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























