
दहेज उत्पीड़न मामले में हापुड़ में तैनात दरोगा समेत पांच पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की रहने वाली विवाहिता ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। दरोगा समेत पांच पर मुकदमा दर्ज किया है। सहारनपुर निवासी दरोगा प्रदीप कुमार हापुड़ पुलिस लाइन में तैनात है जो सहारनपुर का रहने वाला है।
मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र निवासी विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसकी शादी 7 मार्च 2024 को सहारनपुर के थाना ननौता क्षेत्र के गांव के युवक से हुई थी। फिलहाल पति उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा के पद पर तैनात है जिसकी हापुड़ में तैनाती है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने 15 लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग की। मांग पूरी ना होने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया है। महिला थाना पुलिस ने प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























