
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेड़ा में चोरों ने एक बंद मकान को अपना निशाना बनाया जहां से चोरों ने नकदी, आभूषण, घड़ी आदि सामान चुरा लिया और फरार हो गए। शनिवार की सुबह जब परिजन घर पहुंचे तो देखा कि ताला कटा हुआ था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव में राजपाल सिंह अपने मकान का ताला लगाकर बाहर गए हुए थे। चोरों ने बेखौफ तरीके से घर का ताला तोड़कर घर के अंदर रखे सोने चांदी के जेवरात सहित करीब ₹30 हजार रूपए की नगदी चुरा कर गायब हो गए।जानकारी के अनुसार रूबी कुमारी पुत्री राजपाल सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि उनके पिताजी राजपाल कहीं बाहर रहते हैं। उनका मकान खेड़ा में है। मकान का ताला लगा हुआ था। किराएदार भी ताला लगाकर चले गए। देर रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर घर में रखें सोने चांदी के जेवरात सहित ₹30 हजार की नकदी चोरी कर ली। जब रूबी के चचेरे भाई विकास ने ताला कटा हुआ देखा तो परिजनों को अवगत कराया। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की जांच जारी है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846
























