
👁 38 views Views
हापुड़: जलभराव के कारण नाले में गिरी गाड़ी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अयोध्यापुरी पुलिस चौकी के आसपास अक्सर जल भराव की स्थिति बनी रहती है जिसकी वजह से लोगों के साथ-साथ वाहनों का आवागमन एक चुनौती बन जाता है। शुक्रवार की सुबह लोगों की नजर एक गाड़ी पर पड़ी जो जल भराव के कारण नाले में जा गिरी। इस दौरान वाहन स्वामी का काफी नुकसान हो गया। बता दें कि क्षेत्र में नाला काफी चौड़ा है। जल भराव के कारण किसी को कुछ नजर नहीं आया। ऐसे में चौकी के बाहर एक गाड़ी अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। गाड़ी का एक पहिया नाले में जा गिरा जिसके कारण चीख पुकार मच गई। बताते चलें कि पानी के कारण वाहन स्वामी का काफी नुकसान हो गया।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























