
अमावस्या 14 जून से 15 जून तक, जाने कब करें पितृ अमावस्या ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय से : 9634408321
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 14 जून रविवार दोपहर 12बजकर 19मिनट बजे से प्रारंभ होकर15 जून सोमवार सुबह 08बजकर 23मिनट बजे तक समाप्त होगा।
14 जून दिन रविवार को पितृ अमावस्या करें।15 जून दिन सोमवार को अमावस्या होगी स्नान दान करें।यह ज्येष्ठ अधिक मास की अमावस्या हैं (अतिरिक्त मास)
सोमवार को है, इसलिए इसे सोमवती अमावस्या कहते हैं ।
स्नान-दान का शुभ मुहूर्त प्रातः 4बजकर 03 मिनट से प्रातः 4बजकर 43मिनट तक और प्रातः 5बजकर 23 मिनट से प्रातः7बजकर 08मिनट बजे तक
पितरों के निमित्त तर्पण, दान और धार्मिक कार्य 15 जून सोमवार को करना शुभ माना जाएगा। श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा के महिला प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय ने बताया
अमावस्या पर अपने पितरों का ध्यान करते हुए पीपल के पेड़ पर कच्चादूध,गंगाजल, काले तिल, चीनी, चावल, जल और पुष्प अर्पित करें।ॐ पितृभ्य: नम:मंत्र का जाप करें।अमावस्या के दिन दक्षिणाभिमुख होकर दिवंगत पितरों के लिए तर्पण करें। कुशा, तिल और जल से तर्पण करने से पितर प्रसन्न होते हैं।14 जून दिन रविवार को सर्व पितृ अमावस्या के दिन भोजन बनाकर पितरों के निमित्त पत्तल में रखें,फिर इस भोजन को किसी ब्राह्मण को खिलाएं।पितरों को विदा करने से पहले जलेबी का भोग अवश्य लगाएं।अमावस्या पर ब्राह्मणों को भोजन कराकर दान दें और अपनी गलतियों के लिए माफी मांगें।
अमावस्या को पीतल के दीपक में सरसों का तेल डालकर दक्षिण दिशा की तरफ रखें। संभव हो तो दीपक पूरी रात जलता रहें।
कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए भोलेनाथ का दूध और गंगाजल से अभिषेक करें, भोग लगाएं और आरती करें।यह सामान्य उपाय हैं।
भगवान विष्णु का स्मरण करें ।
!!श्री ज्योतिष कार्यालय!!
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय
देवलोक कॉलोनी हापुड़
संपर्क सूत्र 9634408321
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025























