
👁 26 views Views
हैदरपुर में फायरिंग कर आतंक फैलाने वाले पुलिस के हत्थे चढ़ा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने ग्राम हैदरपुर निवासी नकुल त्यागी पर जान से मारने की नीयत से फॉर्च्यूनर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करने व अवैध असलहों से फायर करने की घटना में नामित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध दो तमंचे व कारतूस बरामद किए है।आरोपी किठौर का नदीम पुत्र इदरीश तथा नदीम पुत्र अब्दुल क्रीम निवासी गढ़मुक्तेश्वर है।पुलिस ने दोनो को जेल भेज दिया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























