
👁 56 views Views
19 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर की आत्महत्या
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या की। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
एक व्यक्ति ने बताया कि युवक को किसी बात पर उसके पिता ने डांट दिया था। उसके बाद वह मानसिक रूप से आहत हो गया। परिजनों ने देर शाम युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका देखा। परिवार के लोगों ने तुरंत उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने से इनकार करते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























