
खेतों में खींचकर छात्रा से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने नाबालिक लड़की को ईंख के खेत में खींचकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी गांव बदनौली का नाम जोगेंद्र पुत्र ब्रह्मपाल सिंह है जो हापुड़ का रहने वाला है।
आपको बता दें कि आरोपी ने सहेली के यहां जा रही नाबालिक छात्रा को खींचकर ईंख के खेत में दुष्कर्म किया। पीड़िता ने परिजनों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की। छात्रा का मेडिकल कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922























