
विवाद में हुए हमले के मामले में दो पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव बिहुनी में कुत्ते के काटने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव बिहुनी निवासी नवीन कुमार ने बताया कि 29 मई की शाम करीब 8:00 बजे वह दूध लेने जा रहे थे। रास्ते में हर्षित के पालतू कुत्ते ने उन्हें काट लिया और उनके ऊपर हमला कर दिया। बचाव के लिए उसने रास्ते में पड़ी लकड़ी से कुत्ते को हटाने का प्रयास किया। नवीन का आरोप है कि शोर सुनकर हर्षित और रेवती मौके पर आ गए। दोनों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए हमला कर दिया जिसे गंभीर चोट आई। घटना के बाद उपचार कराया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रेवती और हर्षित पर रिपोर्ट दर्ज की है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























