
यात्रियों की सुविधा के लिए हापुड़ ठहरने वाली अयोध्या व पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन में लगेंगे अतिरिक्त कोच
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गर्मियों की छुट्टियों में आने जाने वाले रेल यात्रियों की लंबी वेटिंग को देखते हुए रेलवे ने ट्रेन में कोच बढ़ाने का फैसला लिया है जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली पद्मावत एक्सप्रेस और अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन में एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए जाएंगे। अगले हफ्ते से दोनों ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगने से रेल यात्रियों को राहत मिलेगी।
प्रतापगढ़ जंक्शन से दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन में 13 से 19 जून तक और दिल्ली जंक्शन से प्रतापगढ़ जंक्शन जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन में 16 से 22 जून तक अतिरिक्त स्लीपर कोच के साथ संचालन किया जाएगा। वहीं अयोध्या से दिल्ली जाने वाली अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन में 15 से 21 जून तक और दिल्ली से अयोध्या जाने वाली अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन में 14 से 20 जून तक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगेंगे।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264























