
गांव इमटोरी में जल भराव के कारण फैल रही संक्रामक बीमारियां
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के गांव इमटोरी में प्रवेश करते समय हुए जल भराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इलाके में संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। क्षेत्र वासियों की मांग है कि शीघ्र से शीघ्र नाला निर्माण कर इस समस्या का समाधान कराया जाए। लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्कूल आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हापुड़ में गांव इमटोरी के लोगों ने बताया कि गांव में घुसते समय सड़क पर जल भराव की स्थिति बनी हुई है। नाला ना होने के कारण यहां पर हमेशा पानी भरा रहता है। बारिश में तो हालात और भी ज्यादा खराब हो जाते हैं। इलाके में मच्छर आदि पनप रहे हैं। क्षेत्र वासियों की मांग है कि शीघ्र से शीघ्र उनकी समस्या का समाधान किया जाए।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365
























