
महिला पतंजलि योग समिति ने किया वृक्षारोपण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में महिला पतंजलि योग समिति हापुड़ के द्वारा रेलवे पार्क हापुड़ में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस के उपलक्ष में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर आम जामुन करी पत्ता अशोक अमरूद आदि के वृक्ष लगाए गए और तुलसी गिलोय एलोवेरा पुनर्नवा ब्राह्मणी आदि जड़ी बूटी के पौधे वितरित किए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी आशा सोमानी के द्वारा किया गया और कार्यक्रम के समापन पर सभी से सफाई स्वच्छता और सेहत के लिए योग पर्यावरण के शुद्ध के लिए छायादार वृक्ष लगाने का संकल्प संकल्प लिया। मिठाई वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। आयोजन में सरोज बीना सविता आभा बिमला अनीता मनीषा सीता कल्पना सीमा मंजू राजकुमारी गितेश साधना लता विनय नीलम लाविका आदि बहने उपस्थित रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























