
हापुड़ के मोहल्ला चैनापुरी में पकड़ी बिजली चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला चैनापुरा में प्रवर्तन दल ने बिजली चोरी पकड़ी है। मामले में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। कार्रवाई कर सात किलोवाट भार की बिजली चोरी पकड़ी है। इसके बाद विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
प्रव्रतन दल प्रभारी गंभीर सिंह ने बताया कि शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। मोहल्ला चैनापुरी में रोशन लाल के परिसर का निरीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कि रोशन लाल अपने केबल के अतिरिक्त परिसर के पास गुजर रही हाई टेंशन लाइन में कट लगाकर बिजली चोरी कर रहे हैं। इसके बाद तुरंत बिजली चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से 500 रूपए की खरीद पर 299/- रूपए का गिफ्ट फ्री: 8191820867*
























