
अटल पार्क का कट खुलने से हादसे का खतरा बढ़ा
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com):हापुड़ में अटल गौरव पार्क के सामने वाला कट खुलने से सड़क हादसे का खतरा बढ़ गया है।
हापुड़ के तहसील चोपला से गढ़ रोड पर चंद कदमों की दूरी पर अटल गौरव पार्क स्थित है। इस अटल गौरव पार्क के ठीक सामने डिवाइडर पर एक बड़ा कट बना है जिसे दो बड़े पत्थर रखकर बंद किया गया और मुश्किल से ही दुपहिया वाहन निकल पाते थे, परंतु किन्हीं लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से इन बड़े पत्थरों को रात के समय क्रेन की मदद से उठाकर अन्यत्र फेंक दिया और डिवाइडर पर अब कट को पूरी तरह खोल दिया गया है। अब इस कट से स्कूटर, बाइक, ई रिक्शा, व कार आदि निकल रही है। यानी कि वाहन चालक अब इस कट का इस्तेमाल यू टर्न के समान कर रहे हैं जो हादसों को न्यौता देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
नागरिकों की मांग है कि डिवाइडर पर बने इस कट को बंद किया जाए ताकि निकट भविष्य में कोई हादसा न होने पाए।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788
























