
हापुड़, सीमन /सुरेश जैन (ehapurnews.com): भावलिगी श्री 108 महामुनिराज विमर्श सागर जी महाराज ने जैन सन्त भवन पर जैन भक्तो को प्रवचन देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को धर्म की शिक्षाओ से जोड़ा जाए। प्रश्न मंच कार्यक्रम मे संरक्षक अनिल जैन द्वारा पूछे गए प्रश्न कि बेटियो को लव जिहाद जैसी घटनाओ से कैसे बचाया जाए के उत्तर मे मुनिराज ने कहा कि आज देश की युवा पीढ़ी धर्म की शिक्षाओ से विमुख हो रही है जैन समाज के लोगो का दायित्व है कि वे अपने परिवार के बालक-बालिकाओ को जैन धर्म के आयोजनो मे अवश्य लाये, अपने बच्चो पर समय अवश्य दे उनके कार्यो पर निगरानी अवश्य रखें। धर्म का अनुपालन ही युवा पीढ़ी को लव जिहाद, नशा प्रवृति, बुरी आदतो से बचा सकता है। बच्चो को नित्य मन्दिर मे देवदर्शन को प्रेरित करें,जैन धर्म की शिक्षाओ के लिए मन्दिरो मे जैन पाठशालाओ का संचालन करें।
मुनिराज एक अच्छे कवि भी हैं उन्होंने अनेक गीत, कवितांए लिखी हैं।उनका एक गीत ‘ जीवन है पानी की बूंद, कब मिट जाए रे,होनी अनहोनी कब क्या घट जाए रे ‘ बहुत लोकप्रिय है। प्रातःकाल प्रतिदिन महामुनिराज ससंघ श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर दर्शन के लिए जाते हैं।प्रतिदिन शान्तिधारा, आरती आदि धार्मिक आयोजन सतत चल रहे हैं जिसमे सैकड़ो जैन भक्त भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं।जैन समाज के अध्यक्ष सुधीर जैन, महामंत्री अशोक जैन, नितिन जैन, सचिन जैन, अभिषेक जैन, अकुंश जैन, प्रदीप जैन, सुरेश चन्द जैन, सुशील जैन, राजीव जैन सजींव जैन, मंजू जैन, मगन जैन, मधु जैन, प्रभा जैन, बबीता जैन, विनोद बाला जैन,रेखा जैन, मीनू जैन प्रगति जैन, शिल्पी जैन, सीता जैन, नीती जैन, दीपाली जैन सहित अनेक जैन भक्त उपस्थित हुए।























